logow

जिंदगी में ये पाँच ग़लती कभी मत करना | Success Mantra In Hindi


जिंदगी में कौन सफल होना नहीं चाहता है। लेकिन सही मार्गदर्शन न मिल पाने की वजह से इंसान अपने लक्ष्य से भटक जाता है और गलत कामों की तरफ उसकी लालसा अधिक बढ़ जाती है। यदि आपको जीवन में सफलता चाहिए तो जिंदगी में ये पाँच ग़लती कभी मत करना। कहते है की इंसान ग़लतियों से सीखता है लेकिन जब वो ग़लती ही आपके लक्ष्य में बाधा हो तो आपको अपनी ग़लती कभी दिखाई नहीं देगी उल्टा आप दूसरों को अस्वासन देने में व्यस्त रहेंगे और समय की बर्बादी करते करते आप एक दिन खुद को बर्बाद कर देंगे। चलिए आज उन पाँच ग़लती के बारे में विस्तार से अध्ययन करेंगे तो चलिए शुरू करते है। 





जिंदगी में ये पाँच ग़लती कभी मत करना
Motivation Guru 



जिंदगी में ये पाँच ग़लती कभी मत करना नहीं तो नहीं मिलेगी सफलता 



1.) लोगों से जलन रखना 



लोगों से जलन रखना - जी हाँ आपने सही पढ़ा ! लोगो से जलन रखने वाले को जीवन में कष्ट के अलावा कुछ और नहीं होता है। आप ही सोचिए जो सफल व्यक्ति है जिससे आप जलते है उसका भूतकाल कैसे रहा होगा उसके कितने प्रयत्न के बाद उसे यह नौकरी मिली है। जलन रखने वाले मनुष्यों के दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उनका आधा जीवन यही सोचने में निकल जाता है की वो मुझसे कैसे आगे है अगर मैं भी उसकी नक़ल कर लूँगा तो शायद उसके जैसा ही मेरे पास भी धन - दौलत सभी चीजें होंगी और मैं आमिर हो जाऊँगा। यही सब सपने दिन भर देखते रहेंगे और जो भी आप वर्तमान में कर होंगे उस पर से आपका ध्यान हट जाएगा और आप अपना वर्तमान समय भी खो देंगे। इतने देर में जिससे आप जलन रखते होंगे वो कई कदम आप से आगे निकल चुका होगा। 
जलन रखने वाले लोग अक्सर उस व्यक्ति से मनोभावना से बात नहीं करते ऊपर - ऊपर भले ही हस बोल लेंगे लेकिन अंदर ही जलन की ज्वला जल रही होगी। अगर आप भी ऐसा किसी प्रकार की नीच सोच रखते है तो शीघ्र ही त्याग दे। यह है पहली ग़लती जो जीवन में हरेक मनुष्य कभी न कभी कर बैठता है। 




2.) अपने ज्ञान पर अहंकार होना 


अपने ज्ञान पर अहंकार होना - कभी - कभी हम ऐसा कुछ कर बैठते है जैसा हमें लगता है की हमारे जैसा इस दुनिया में कोई ज्ञानी नहीं हो सकता। आप हमेशा अपने ज्ञान पर अहंकार करते रहते है और सामने वालो को अपने से कम आंकते है। इसको एक उदाहरण से समझते है की मान लीजिए आप अभी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे है और किसी विषय में आप ज्यादा जानकार है तो आपको वह पर संयम रखने की जरुरत है यह नहीं की आप किसी दूसरे को बताये ही नहीं कही आप यह तो नहीं सोच बैठे है की मई उसको बताऊंगा तो कही उसे भी जानकारी न हो जाए। कही मेरी प्रशंसा में कोई बाधा न आ जाये इत्यादि। लेकिन सोचिए ऐसा कुछ होता तो यूट्यूब पर कोई यह नहीं बताता की यूट्यूब चैनल कैसे बनाये सब्सक्राइबर कैसे बढ़ाये इत्यादि। शिक्षक कक्षा में कोई भी बाहरी ज्ञान नहीं देते वो भी सोचते छोड़ मुझसे ज्यादा कही तेज़ न हो जाए। यह सभी क्षेत्र में होता है अगर आप नौकरी करते है तो उदाहरण को अपने ऑफीस के कर्मचारी से जोड़ कर देख सकते है।  


3.) जीवन में मेहनत न करना 



जीवन में मेहनत न करना -  काश मेरे पास भी उसके जैसा कार होता मेरे पास भी एप्पल का आईफोन होता इत्यादि। ऐसा दिन भर सोचते रहना की कब यह पूरा होगा लेकिन जितना आप इसमें ध्यान लगा रहे है पहले इसमें लगाए की इसको पाने के लिए जो मेहनत करने पड़ेगी उसके लिए मुझे तैयार रहना है। यह सभी मुझे मिले या न मिले लेकिन अगर मैं अपने मेहनत करने पर भी असफल हो भी गया तो मुझे नयी चीज सिखने को मिलेगी जिसे मई अगले प्रयत्न में वापिस हासिल कर लूँगा। यह होता है अंतर एक सफल व्यक्ति के सोच में और एक असफल व्यक्ति के सोच में। याद रखना की जो जीवन में मेहनत से भागेगा या अपने काम को टाल देगा वो जीवन में कभी सफल या आगे नहीं बढ़ सकता है। 



4.) अपने आप को दूसरे से कम समझना 



अपने आप को दूसरे से कम समझना - जिंदगी में कभी यह भूल मत करना की अपने आपको कभी भी दूसरे से कम मत समझना क्युकी एक छोटी से माचिस से तीली पुरी जंगल को आग लगाने का दम रखती है। इसी प्रकार कभी - कभी एक छोटा इंसान भी सफल व्यक्ति से आगे निकलने का दम रखता है। लेकिन बहुत से लोग यही सोचने में अपना आधा जीवन निकाल देते है की नहीं - नहीं यह आप क्या कह रहे है इस काम को तो सिर्फ वही व्यक्ति कर सकता है मुझसे नहीं होगा। उस समय सिर्फ वहा से बच निकलने के बहाने ढूढ़ने में व्यस्त रहेंगे। याद रहे आप अनोखे व्यक्ति है जो आप कर सकते है वो कोई नहीं कर सकता है। 



5.) लोग क्या कहेंगे क्या सोचेंगे 




लोग क्या कहेंगे क्या सोचेंगे - अगर आप भी यही सोच रखे है तो भूल जाइये की आप सफल  हो सकते है। यह कथन तो आपने अवश्य ही सुना होगा सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग। आप सफल भी हो जाएंगे तो लोग बुरा - भला ही कहेंगे या कुछ नहीं करेंगे या असफल हो जाओगे तब भी लोग आपको बुरा - भला कहेंगे की दिन  - भर बैठा रहता है कुछ करता ही नहीं है। आप अपना जीवन लोगो के फैसला पर चलाएँगे तो यह दुनिया आपको कही की नहीं छोड़ेगी। आप हमेशा हरेक व्यक्ति की नजरो में खुश नहीं रह सकते है। फिर हम क्यों अपना जीवन इनके कहने न कहने पर निर्भर छोड़े ,हमारा अपना जीवन है हम जो करेंगे अपने अच्छे के लिए ही करेंगे। याद रखिये आपके माँ - बाप के अलावा आपके बारे में कोई अच्छा नहीं सोच सकता है। 



निष्कर्ष -  इस लेख से आपने क्या सीखा 


मुझे उम्मीद है आपको आज बहुत कुछ सिखने को मिला होगा। इस लेख में कोई झूठी बातें नहीं की गयी है और यह आज कल की सच्चाई है। अगर आप भी इनमें किसी ग़लती को करते है तो उसे सुधारने का प्रयत्न कीजिए। हमेशा अच्छा सोचिए मेहनत करिये आप अवश्य ही सफल होंगे। चलिए फिर आपको यह लेख पसंद आया हो तो आप इस अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और हमसे जुड़ने के नीचे दिए गए सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है। हम ऐसे ही जीवन से जुड़ी कुछ अनोखी प्रेणादायक लेख लेके आते रहते है। धन्यवाद। 














हमसे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है


Follow us on Quora -  -     Quora



Follow us on Medium -  -   Medium


Like our Facebook Page  -  -  Facebook Page


Follow us on Twitter  -  -  Twitter


Contact For Any Queries  -  -  Contact Me



Post a Comment

0 Comments