logow

Bihar Corona virus Update Live | पिछले 24 घंटे में 450 नए मरीज़ मिले, 600 मरीज़ ठीक भी हुए





बिहार में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 450 नए मरीज़ मिले  





CoronaVirus
Images - Corona Virus 




बिहार में  पिछले 36 घंटे में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 445  हो गया। गुरुवार को दोपहर तक स्वास्थ्य विभाग ने 60 नए कोरोना पॉजिटिव की जानकारी दी थी। जबकि गुरुवार की शाम 5 बजे राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा पहला अपडेट 274 नए पॉजिटिव मरीजो का जारी किया गया। इसमें विभाग के द्वारा पूर्व में दी गयी 96 नए कोरोना मरीज की सूचना शामिल थी।
उसके थोड़ी ही देर बाद दूसरे अपडेट में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 19 नए मरीज की संख्या को शामिल करते हुए कुल 1900  पॉजिटिव मरीज की जानकारी दी गयी। इसके बाद तीसरे अपडेट में 87 नए पोजिटिव मरीज अर्थात 274 और 19 और 87 कुल 380 नए पॉजिटिव मरीज की जानकारी दी गयी।
वहीं स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन प्रधान सचिव के द्वारा 60 पॉजिटिव मरीज की जानकारी सुबह में दी गई थी। इस प्रकार 380 और 60 कुल 440 मरीज पिछले 36 घंटे हो गए।
इनमें गुरुवार को ही 20 जिलों में 211 कोरोना मरीज की पहचान की गयी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर करीब 2000 के पास हो गयी। इनमें पटना के एक गाँव में 39 साल के युवक को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खगडिया, पटना और बाँका में एक-एक, मधुबनी, सुपौल और पश्चिमी चंपारण में दो-दो, मुंगेर में 3, गोपालगंज में 17, पूर्णिया में 7, कटिहार में 19, लखीसराय में 9, शेखपुरा में 13, समस्तीपुर में 25, रोहतास में 18, बेगूसराय में 8 और पूर्वी चंपारण में 11, गया में 7, वैशाली में 4, जहानाबाद में 50 और बक्सर में 11 नए कोरोना मरीज की पहचान की गयी।



 600 मरीज़ ठीक होकर घर वापस भी लौट चुके है 





Corona Virus
Image Source - Google | Images By EconomicTimes


वही सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बिहार अब तक 600 कोरोना मरीज़ ठीक होकर अपने घर को भी लौट चुके है। फिर भी उनको स्वास्थकर्मियो ने सेल्फ क्वारंटाइन में रहने हिदायत दी है। अब देखना ये होगा की इन लोगो के दूसरों से मिलने पर संक्रमण का कोई ख़तरा तो नहीं है। ग़ौरतलब हो की उन्होंने ये भी कहा की जबतक कोरोना की वैक्सीन तैयार नहीं होता, हमें सोशल डिस्टैन्सिंग के नियम को पालन करना पड़ेगा। यही हमारे लिए अभी कारगर इलाज है। हमारा अनावश्यक घर से बाहर जाना संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकता है। 


प्रवासी मज़दूरों की जांच में मिले 1000 कोरोना पॉजिटिव 




Lockdown
Image Source Google | Images By FinancialExpress



वही दूसरी तरफ लॉकडाउन में बाहर दूसरे राज्यों में फंसे मज़दूरों को वापस अपने राज्य भेजने के लिए सरकार ने कड़े प्रबंध किये है। बावजूद इसके उन मज़दूरों की जांच की गई, जिसमे करीब 1000 में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए। जांच के बाद उन्हें रिपोर्ट के आ जाने तक उन्हें सेल्फ क्वारंटाइन में रखा गया है। जिन लोगो में संक्रमण नहीं है, उन्हें भी क्वारंटाइन सेंटर पर 14 दिनों के लिए रखा गया है। बताते चले की बिहार की महज 15 साल की बेटी ( ज्योति कुमारी ) अपने पिता को साइकिल पर बिठाकर 1200 किलोमीटर का सफर ( दिल्ली से दरभंगा ) तय किया। जिसकी प्रशंसा अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प ने भी की। ज्योति ने बताया की गरीबी की वजह से उसकी पढ़ाई छूट गयी, जिसे वह दुबारा शुरू करना चाहती है।   



अभी तक 56000 लोगो की जांच की गई 



Sample
Images - Corona Sample 



बिहार में अभी तक करीब 56000 लोगो की जांच की गयी है। जिसमे 2500 लोगो की रिपोर्ट संदिग्ध है। इनमें 630 मरीज़ ठीक भी हो चुके है। अभी भी 1755 केस एक्टिव है। बिहार के राजधानी पटना संक्रमण के मामलों में टॉप पे बना हुआ है। यहाँ 196 कोरोना मरीज़ो  का इलाज चल है। वही कोरोना वायरस की वजह से बिहार में अब तक 11 लोगो की मौत भी हो चुकी है।  


अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लाल बटन पर क्लिक कर अपने ज़िले की जानकारी पाइये 



बिहार कोरोना की जानकारी





यह भी पढ़े ..... Bihar Board 10th Result Live Update 2020


यह भी पढ़े ..... बाहर दूसरे राज्यों में फँसे मज़दूर यहाँ रजिस्ट्रेशन करे


यह भी पढ़े ..... पढ़िए देश में बढ़ा कोरोना का कहर देखिए ताज़ा अपडटेस


यह भी पढ़े ..... सैमसंग का नया स्मार्टफोन कैसा है, देखे पुरी जानकारी






हमसे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए सोशल साइट्स को फॉलो करे 



Follow us on Quora -  -     Quora



Follow us on Medium -  -   Medium


Like our Facebook Page -  -  Facebook Page






धन्यवाद 

घर पर रहे सुरक्षित रहे  




Post a Comment

0 Comments