कानपुर एनकाउंटर का गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ़्तार
![]() |
Vikash Dubey Arrested in Ujjain |
पिछले शुक्रवार को हुए कानपुर एनकाउंटर में यूपी के 8 पुलिसवालों की हत्या का आरोपित हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे महाकाल के मंदिर से बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले विकास दुबे पिछले 3 दिन से दिल्ली-एनसीआर में रहकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को चमका देता रहा। यहां तक कि बुधवार शाम यह खबर भी मीडिया में तैरनी लगी थी कि गैंगस्टर विकास दुबे नोएडा सेक्टर-16 स्थित किसी निजी न्यूज चैनल में मीडिया के जरिए समर्पण कर सकता है। अब उसकी उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद नोएडा पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। बताते चले की विकास दुबे को पकड़ने पर पुलिस ने 5 लाख का ईनाम भी रखा था।
बुधवार रात नोएडा में देखा गया था विकास दुबे
मिली जानकारी के मुताबिक, 5 लाख रुपये का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे बुधवार शाम को नोएडा में एक ऑटो में देखा गया था, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जिस युवक ने सूचना दी नोएडा पुलिस ने उससे पूछताछ भी की। बताया जा रहा है कि गढ़ी चौखंडी में रहने वाले एक युवक ने विकास दुबे को ऑटो में देखने का दावा किया है। उसका कहना है कि बुधवार देर शाम वह एक मूíत गोल चक्कर से नोएडा की तरफ ऑटो से आ रहे थे। ऑटो में युवक के साथ उनके एक दोस्त व एक अन्य व्यक्ति सवार था। पुलिस के अनुसार, युवक का कहना है कि उस ऑटो में सवार तीसरा व्यक्ति विकास दुबे था। उसने मोबाइल मांगा लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इसके बाद वह दोस्त के साथ पर्थला गोल चक्कर के पास उतर गए।
वही इससे पहले पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा
वहीं, इससे पहले फरीदाबाद के हरी नगर से ऑटो में बैठकर भागने के बाद विकास दुबे के दिल्ली के घुसने की सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच की टीमें बुधवार को पूरा दिन जांच के बाद इस नतीजे पर पहुंची। पुलिस की टीमों ने इस बारे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी सूचित कर दिया है। दरअसल, पुलिस को हरी नगर के बाहर मंगलवार शाम 3.12 बजे एक मिठाई की दुकान के सामने विकास दुबे के खड़े होने की फुटेज मिली थी। इसके बाद वह ऑटो में बैठता दिखा। पुलिस ने दिल्ली की तरफ जा रहे रास्ते पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से ऑटो का पीछा किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वह ऑटो बाइपास होते हुए बदरपुर बॉर्डर तक पहुंचा। इसके बाद विकास को बदरपुर बॉर्डर से पैदल दिल्ली में एंट्री करने की भी पुष्टि पुलिस सूत्रों ने की है।
अमर दुबे का भी हुआ एनकाउंटर , 29 जून को हुई थी शादी
मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की शादी घटना के दो दिन पहले ही विकास दुबे के घर पर हुई थी। लड़की वाले शादी को तैयार नहीं थे लेकिन विकास दुबे ने दबंगई के बल पर उन्हें अपने घर बुलाया और 29 जून को शादी करा दी। हुआ वही जिसका लड़की वालों को डर था, दुल्हन के हाथों की अभी मेहंदी भी नहीं छूटी कि उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया। बिकरू गांव में स्थित अमर दुबे का घर बुधवार को उजड़ा सा नजर आ रहा था। नौ दिन पहले जिस घर में मंगलगीत गाए जा रहे थे वहां अमर की मौत पर कोई रोने वाला भी नहीं था।
ग़ौरतलब हो की फ़तेह की बात यह है , की विकास दुबे भी वहा पकड़ा गया जहाँ स्वयं महाकाल विरजमान है। आरोपित हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़े - - - - आत्मनिर्भर पैकेज का असर, 45 दिन में ही लक्ष्य से अधिक MSME लोन मंजूर
Follow us on Medium - - Medium
Like our Facebook Page - - Facebook Page
Follow us on Twitter - - Twitter
Contact For Any Queries - - Contact Me
रिपोर्ट - - देश विदेश की ख़बरें
0 Comments
Write your comments or feedback here.........